{"_id":"5ef8d3a18ebc3e43082be1bf","slug":"three-seriously-injured-including-a-woman-in-a-highway-accident-muzaffarnagar-news-mrt4886581113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में महिला समेत तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में महिला समेत तीन गंभीर घायल
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर बिजोपुरा चौराहे के पास ट्रक की टक्कर में डीसीएम पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार भी डीसीएम में जा घुसी। हादसे में डीसीएम चालक के साथ ही कार सवार दंपती भी घायल हो गए। जिला अस्पताल से महिला को नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। इस दौरान लंबा जाम लगने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली-दून हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते कुछ समय से मार्ग वन-वे किया गया है। छपार से बिजोपुरा चौराहे तक सभी प्रकार के वाहन एक ही साइड से निकाले जा रहे हैं। रविवार सुबह रद्दी से लदा डीसीएम दिल्ली से रुड़की जा रहा था। डीसीएम बिजोपुरा चौराहे के सामने सामने से आए ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। इससे डीसीएम सड़क पर पलट गया। इसी दौरान पीछे आ रही तेज रफ्तार कार भी डीसीएम में जा घुसी। हादसे में डीसीएम चालक अब्बल निवासी प्रयागराज के साथ ही कार में सवार दंपती मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी शिक्षक रामसिंह व उनकी पत्नी प्रतीक्षा भी घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सड़क पर वाहन पलटने से लंबा जाम भी लग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से शिक्षक की पत्नी प्रतीक्षा को नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर, पुलिस ने हाईवे पर पलटे वाहनों को हटवाकर यातायात को भी सुचारु किया।