फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three scorched including woman due to cylinder fire

सिलिंडर में लगी आग से महिला सहित तीन झुलझे

Sat, 04 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three scorched including woman due to cylinder fire
नगर के लाल बाग में सिलेन्डर में लगी आंग में झुलसे युवको के कपडे दिखाती महिला व घटना की जांच करती प? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिलिंडर में लगी आग से महिला सहित तीन झुलसे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला लाल बाग में सिलिंडर में आग लगने से एक महिला सहित तीन लोग झुलस गए। आग में झुलसी हालत में घर से बाहर भाग कर जान बचाई लोगों ने झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे से मोहल्लेवासियों में रोष व दहशत बनी है। पुलिस ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली है।
नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला लाल बाग की गली नंबर नौ में रहने वाले विनीत गोयल के घर पर उसकी पत्नी संध्या गोयल व दो अन्य लोग छोटू व अरशद मौजूद थे। दोपहर में अचानक रसोई गैस में रखे सिलिंडर में आग लग गई। घर के अंदर मौजूद छोटू व अरशद झुलसी जली हालत में घर से बाहर भाग कर आए। दोनों को जलती हालत में मोहल्लावासियों ने देखा तो दहशत फैल गई। लोगों ने किसी प्रकार अरशद व छोटे के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। हादसे में संध्या भी झुलस गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर गांधी कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी अजित शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला संध्या पत्नी विनीत गोयल ने जानकारी दी कि उनके परिवार के परिचित अरशद व छोटू घर आए थे। सिलिंडर में रेग्युलेटर लगाते समय आग लग गई। जिससे अरशद व छोटू झुलस गए। विनीत गोयल ने लोगों की मदद से झुलसे लोगों को प्राइवेट डाक्टर के यहां बेगराजपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि संभवतया रेग्युलेटर बदलते समय हादसा हुआ। हादसा होने के बाद पड़ोसी घर में और भी सिलिंडर रखे होना बताया गया। जिस पर सूचना आपूर्ति विभाग टीम को दी गई। टीम ने आकर जांच पड़ताल कर घर से काफी संख्या में सिलिंडर बरामद किए। लोगों का कहना है कि लगभग 50 सिलिंडर बरामद किए हैं। इन सिलिंडर में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
उधर, डीएसओ कमलेश सिंह का कहना है कि मकान मालिक का गैस एजेंसी का काम है। परिवार में परेशानी के चलते यह सिलिंडर घर पर उतरवाए गए थे। मामले की जांच की जा रही है।

- यह बोले मोहल्लावासी
पड़ोसी प्रविंद्र कौर का कहना है कि सिलिंडर फटा था। दो मजदूर झुलस गए हैं। संतोष देवी ने बताया कि सिलिंडर से भरी यहां गाड़ी खड़ी थी। मोहल्ले के ही प्रमोद ने कहा कि आग लगने से सिलिंडर फटा है। सभी ने डायल 112 पर फोन करने की कोशिश की लेकिन काल नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed