फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three principals took charge, 74 posts are vacant

Muzaffarnagar News: तीन प्रधानाचार्यों ने किया कार्यभार ग्रहण, 74 पद खाली

Sun, 22 Jun 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three principals took charge, 74 posts are vacant
मुजफ्फरनगर। जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर आए तीन प्रधानाचार्यों ने कार्यभार ग्रहण किया लेकिन अभी 74 पदों के लिए प्रधानाचार्यों के आने का इंतजार करना होगा। नियुक्ति शासन स्तर से होने के चलते अभी विभाग और विद्यालय के पास इंतजार के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
जिले में 42 राजकीय विद्यालय और 7़1 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। कुल मिलाकर 113 विद्यालयों में से 74 प्रधानाचार्य के पद खाली है। राजकीय इंटर कॉलेज में 20 और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में 54 प्रधानाचार्यों के पदों पर नियुक्ति होनी है। इन पदों पर अभी फिलहाल उप-प्रधानाचार्य ही कार्यभार संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

n इन राजकीय इंटर कॉलेज को मिले शिक्षक : पटल प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में रामपुर से स्थांतरित होकर आए सुभाष चंद प्रधानाचार्य पद संभालेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज गढ़ी शखावत में हापुड़ से आए विकास कुमार और राजकीय इंटर कॉलेज नावला में सहारनपुर से स्थानांतरित होकर आई सविता प्रधानाचार्य पद संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed