{"_id":"6309060c8f77bb55f651df1f","slug":"three-people-sent-to-jail-in-copyright-act-of-tata-salt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: टाटा नमक के कॉपीराइट एक्ट में तीन लोगों का चालान, खाली थैलियां और एक सीलिंग मशीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: टाटा नमक के कॉपीराइट एक्ट में तीन लोगों का चालान, खाली थैलियां और एक सीलिंग मशीन बरामद
Fri, 26 Aug 2022 11:12 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, खतौली।
अमर उजाला नेटवर्क, खतौली।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:12 PM IST
सार
शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बाजार में बृहस्पतिवार को पकड़े गए 167 किलोग्राम नकली टाटा नमक के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ कर उनका चालान कर दिया। टाटा नमक कंपनी के सीनियर मैनेजर पुनीत ढींगरा और टीम लीडर मोहम्मद तौकीर चौधरी बृहस्पतिवार को जैन मंडी सुनील कुमार मनीष कुमार किराना स्टोर पर पहुंचकर उनके गोदाम की तलाशी ली थी। 150 किलोग्राम टाटा नमक के एक-एक किलोग्राम के पैकेट, 598 टाटा नमक की खाली थैलियां और एक सीलिंग मशीन बरामद की गई। जैन मंडी निवासी मनीष कुमार को पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद जीटी रोड स्थित स्वास्तिक किराना स्टोर पहुंचकर जांच की तो वहां भी टाटा नमक की नमक की थैलिया बरामद हुई थी। पुलिस ने मोहल्ला जैन नगर निवासी कमल गर्ग और जैन मंडी निवासी सुभाष चंद जैन को गिरफ्तार कर लिया था। मोहम्मद तौकीर चौधरी ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन