फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three people injured in road accidents

सड़क हादसों में तीन लोग घायल

Wed, 11 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three people injured in road accidents
सड़क हादसों में तीन लोग घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रामराज। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक घायल को गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
जिला बिजनौर के हीमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बलिया नंगली निवासी ट्रक चालक जगदीप सिंह बुधवार को ट्रक लेकर करनाल से मेरठ की जा रहा था। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर जैसे ही वह ग्राम पुट्ठी इब्राहिमपुर में पहुंचा, सामने से आती ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक जगदीप घायल हो गया। पुलिस ने घायल ट्रक चालक को रामराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र के ग्राम पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी मुजीब गांव के ही सखावत के साथ बुधवार दोपहर बाइक पर रामराज जा रहा था। जैसे ही वह टिकौला पुलिया के निकट पहुंचा तो उसकी बाइक की सामने से आती बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में मुजीब व सखावत घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक सवार वहां से फरार हो गया। दोनों घायलों को रामराज के अस्पताल ले जाया गया, जहां से मुजीब को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed