{"_id":"69dd4fd785fce6f67207a48a","slug":"three-people-including-a-father-and-son-were-arrested-for-betting-online-on-ipl-cricket-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-169121-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आईपीएल क्रिकेट पर आनलाइन सट्टा खेलते बाप-बेटा सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आईपीएल क्रिकेट पर आनलाइन सट्टा खेलते बाप-बेटा सहित तीन गिरफ्तार
Tue, 14 Apr 2026 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कूकड़ा में एक घर में आईपीएल क्रिकेट पर आनलाइन सट्टा खेलने का मामला पकड़ा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 74 हजार 500 रुपये व चार मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार दो आरोपी बाप-बेटा हैं।
नई मंडी कोतवाली को रविवार देर रात सूचना मिली कि कूकड़ा में डॉ़ हासिम के घर में कुछ युवक आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खेल रहे है। इस सूचना के बारे में मंडी कोतवाली पुलिस ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी ने घर की तलाशी लेने के बारे में वारंट जारी किया।
मंडी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर के बताए घर पर छापा मारा तो वहां तीन युवक मौजूद मिले। पुलिस ने मौके से जमीन पर बिछाई गई दरी पर रखे गए 74 हजार 500 रुपये बरामद किए। आरोपियों से चार मोबाइल भी मिले।
विज्ञापन
इन मोबाइलों में क्रिकेट मजा व क्रिकेट गुरु एप का स्कोर चलता मिलता। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में छपार के गांव बसेड़ा निवासी इंतजार व उसका बेटा समीर और ककरौली थाने के गांव तेवड़ा निवासी साझेदार शहजाद है। इंतजार ने यह घर ग्यारह माह के एग्रीमेंट पर किराए पर लिया था। दिखाने के लिए घर में उसने कपड़े का काम किया था।
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि तीनों आरोपी आइपीएल क्रिकेट पर आनलाइन सट्टा खेल रहे थे। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।