फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three people died in road accidents

शाहपुर में हादसों में तीन लोगों की मौत

Tue, 09 Mar 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three people died in road accidents
शाहपुर में गुड मंडी के सामने हुई सड़क दुर्घटना के बाद एकत्रित लोग । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में महज आधा घंटे के अंतराल में हुए सड़क हादसों में दो कोल्हू संचालकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। कोल्हू संचालकों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी प्रवीण सैनी (38) और काला कश्यप (50) गांव में ही कोल्हू चलाते हैं। मंगलवार सुबह दोनों बाइक से किसी काम से मुजफ्फरनगर गए थे। शाम के समय मुजफ्फरनगर से लौटते समय कस्बे में गुड़ मंडी के गेट नंबर एक के सामने बुढ़ाना की ओर से आती तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नीचे गिरे दोनों लोगों को डीसीएम ने कुचल दिया। हादसे में प्रवीण सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि काला कश्यप को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शिकारपुर से उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर विधायक उमेश मलिक व चेयरमैन नगर पंचायत प्रमेश सैनी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। उधर, हादसे के बाद डीसीएम लेकर भाग रहे चालक को हरसौली चेकपोस्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे बाद ही बुढ़ाना रोड स्थित सत्संग भवन के सामने तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इनमें एक बाइक पर गांव कसेरवा निवासी सोनू व चरथावल के गांव अकबरगढ़ निवासी रिश्तेदार कुलदीप (25) सवार थे, जो कसेरवा से शाहपुर आ रहे थे। दूसरी बुलेट बाइक पर गांव कसेरवा निवासी तसलीम व नदीम सवार थे, जो शाहपुर से कसेरवा लौट रहे थे। जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सीएचसी ले जाया गया। वहां कुलदीप को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सोनू व तस्लीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार की हार्टअटैक से मौत
तितावी। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पंचशील कॉलोनी निवासी रामकुमार (65) मंगलवार सुबह कॉलोनी के ही साथी दिनेश के साथ बाइक पर किसी काम से शामली जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक सवार तितावी में बस स्टैंड पर पहुंचे, अचानक पीछे बैठे रामकुुमार बाइक से नीचे गिर गए और सड़क पर गिरते ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। अचानक आए हार्टअटैक को मौत की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed