{"_id":"57d304fb4f1c1b255631ad96","slug":"three-killed-in-two-days-of-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो दिन में तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो दिन में तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रामपुरी और लद्दावाला में पिछले तीन दिनों में तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई है। एक और युवक बुखार के चलते जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। सभी मरीजों में जांच के दौरान चिकनगुनिया के लक्षण पाए गए हैं। मोहल्ले के लोगों ने सभासद और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि काफी दिनों से मोहल्ले में सफाई नहीं कराई गई है।
जिले में बढ़ते बुखार के प्रकोप के चलते रामपुरी और लद्दावाला में तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। मोहम्मद अहमद (22) और जुबेर उर्फ फैजू (16) निवासीगण उत्तरी रामपुरी कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। दोनों की बुधवार को मौत हो गई थी। लद्दावाला निवासी जमील (65) की भी बुखार के चलते मौत हो गई। रामपुरी निवासी तोहित (19) कई दिनों से बुखार की चपेट में है। तोहित को मेरठ ओर दिल्ली में भी चिकित्सकों ने मना कर दी है।
परिजनों के मुताबिक सभी मरीजों की जांच में चिकन गुनिया के लक्षण पाए गए थे। उधर मोहल्ले के लोगों में बुखार के चलते दहशत व्याप्त है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और सभासद पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों को कहना है कि मोहल्ले में गंदगी की भरमार है। सभासद सफाई नहीं कराता है। बताया कि मोहल्ले में दर्जनों लोग बुखार की चपेट में है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी भी तरह की सुध लेने को तैयार नहीं है। लोगों में काफी रोष है।