{"_id":"6169c97318aa131d3719be5c","slug":"three-killed-in-separate-accidents-muzaffarnagar-news-mrt5608112130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग हादसों में तीन की मौत
मुजफ्फरनगर। जनपद में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दस दिन से जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की भी उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सहारनपुर जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा निवासी अशोक कुमार सहारनपुर रोड स्थित एक ढाबे पर काम करता था। बृहस्पतिवार देर रात वह काम से घर लौट रहा था। जैसे ही वह रोहाना क्षेत्र में स्थित एक ढाबे के पास पहुंचा, पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
दूसरा हादसा मंसूरपुर क्षेत्र स्थित एक मिल में हुआ। जनपद देवरिया निवासी सत्यदेव इस मिल में काम करता था। शुक्रवार दोपहर सत्यदेव मिल में काम कर रहा था। इसी दौरान किसी मशीन से एक लोहे की प्लेट निकलकर सत्यदेव के शरीर पर जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। वहीं, गत चार अक्तूबर को जिला अस्पताल में एक युवक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घायलावस्था में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसके शव को पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया है।