फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three killed in road accidents in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन की मौत

Tue, 16 Apr 2019 12:09 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Tue, 16 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents in Muzaffarnagar
road accident 12
पिछले 24 घंटों के भीतर शहर क्षेत्र के साथ ही बुढ़ाना में हुए हादसों में दो युवकों समेत तीन लोगों की जान चली गई। इनमें से एक युवक के शव को परिजन बिना किसी कार्रवाई के घर ले गए। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बचनसिंह कॉलोनी निवासी बाबूराम सैनी (52) रविवार को किसी काम से पीनना की तरफ गए थे। देर रात करीब नौ बजे वे पीनना बाईपास स्थित एक होटल के बाहर घर लौटने के लिए किसी वाहन की इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान शामली की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराने के बाद मोर्चरी भेज दिया। बाबूराम सैनी के बेटे विपिन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी राजू (25) पुत्र कृष्णपाल रविवार को किसी काम से बुढ़ाना गया था।
विज्ञापन


देर रात करीब 9.30 बजे बुढ़ाना से लौटते हुए जैसे ही वह खतौली तिराहे पर पहुंचा, खतौली की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजू को अचेतावस्था में सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नई मंडी कोतवाली  क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी शारिक (23) पुत्र मूसा पिछले कुछ समय से  मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार को वह घर से निकल गया और भटकते हुए बझेड़ी रेलवे फाटक पर पहुंच गया। वहां अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त कराई। सूचना पर पहुंचे परिजन बेटे को मनोरोगी बताते हुए बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर घर लौट गए, जहां उसे सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed