{"_id":"5f551e278ebc3e54aa6eac3f","slug":"three-including-two-brothers-caught-in-cow-slaughter-devband-news-mrt4999652107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवध अधिनियम में दो भाइयों समेत तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवध अधिनियम में दो भाइयों समेत तीन दबोचे
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। बाबूपुर नगली रोड पर स्थित एक तालाब से शनिवार को गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में रविवार को पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को गोवध अधिनियम की धारा में जेल भेजा।
कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने बताया पुलिस ने रविवार को दोपहर के समय देवबंद बस स्टैंड से मुनव्वर पुत्र नफीस कुरैशी और शफाकत कुरैशी पुत्र नफीस कुरैशी निवासी राज्जुपुर और फिरोज पुत्र रिजवान निवासी बैरून कोटला देवबंद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में गोवध अधिनियम की धारा 3/8 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जेल भेजा है। बता दें कि शनिवार को सुबह के समय बाबूपुर नगली रोड पर स्थित एक तालाब से गोवंश के कुछ अवशेष मिले। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने हंगामा कर पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की । मामले को गंभीरता से लेकर अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस रातभर आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापा मारती रही, लेकिन रविवार की दोपहर में तीन आरोपी नगर के बस स्टेंड से पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
वहीं, रविवार को भी घटनास्थल से पुलिस को गोवंश के कुछ अवशेष मिले। इन्हें कब्जे में लेकर मिट्टी में दबवाया। वहीं, इस मामले में भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, महामंत्री अरुण गुप्ता, विकास त्यागी, राजेश अनेजा, अंकित राणा, विपिन त्यागी, आलोक खटीक ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।