फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three hours relaxation on vigilance

सर्तकता पर भारी पड़ रही तीन घंटे की छूट

Wed, 15 Apr 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three hours relaxation on vigilance
सतर्कता पर भारी पड़ रही तीन घंटे की छूट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोजाना सवेरे छह से नौ बजे तक की छूट लॉकडाउन के दौरान बरती जा रही सतर्कता पर भारी पड़ रही है। आलम यह है कि सड़कों पर वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ती है। वायरस के खतरे के बावजूद लोग समझने को तैयार नहीं हैं।
प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया है। दिन भर पुलिस की सख्ती से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है, लेकिन इस सतर्कता पर सवेरे छह से नौ बजे तक की छूट भारी पड़ जाती है। इस दौरान लोग सड़कों पर घूमने निकल जाते हैं। बिना काम के भी इधर-उधर घूमते रहते हैं। घर से सामान खरीदने के लिए एक से ज्यादा लोग आते हैं। आलम यह है कि सब्जी एवं दाल मंडी में भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग कोरोना के खतरे से जानबूझकर अनजान बने हुए हैं। इसलिए खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा। बुधवार भी सवेरे छह से नौ बजे तक गांधी कालोनी, नई मंडी, शहर में खासी भीड़भाड़ नजर आई। हालांकि नौ बजे के बाद सड़कें सूनी होने लगी और दोपहर में तो पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

गैलरी से गुजर कर सैनिटाइज हो रहे लोग
शिव चौक एवं जिला अस्पताल में सैनिटाइजर गैलरी लगाई गई है। इसमें स्प्रे से सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाता है। लोग इनसे गुजरकर खुद को सैनिटाइज करते रहते हैं। इसके अलावा जिला जेल पर भी सैनिटाइजर गैलरी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed