फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three fraudsters who stole Rs 28 lakh from businessman arrested

Muzaffarnagar News: बरेली, बदायूं, दिल्ली के लिए खास ... मुजफ्फरनगर - व्यापारी के 28 लाख हड़पने वाले तीन धोखेबाज गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 16 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Three fraudsters who stole Rs 28 lakh from businessman arrested
नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में नकली कॉपर बेचने के आरोपी। संवाद
- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख चालीस हजार रुपये बरामद किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे दो लाख 40 हजार रुपये, एक किलो कॉपर पाउडर, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल व एक गाड़ी बरामद की है। यह गिरोह फर्जी दस्तावेज के आधार पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन करा पैसे हड़पने का अवैध धंधा करता है।


एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि उत्तरी सिविल लाइन निवासी व्यापारी दीपक सिंघल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि योगेश अग्रवाल, मनीष कुमार आदि ने कॉपर पाउडर भेजने का वादा कर उन्हें लाल पत्थर का चूना भेज दिया। उनके 28 लाख रुपये हड़प लिए। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अजरुल निवासी मानकपुर थाना ऊझांनी जनपद बदायूं व नजरुल निवासी गांव असोली जनपद बदायूं हाल निवासी गरिमा गार्डन साहिबाबाद जिला गाजियाबाद व सफीक अहमद उर्फ पप्पू निवासी जी 65 डीडीए फ्लेट, कालकाजी नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों से दो लाख 40 हजार रुपये नगद, एक किलो कॉपर पाउडर, मोबाइल व गाड़ी बरामद की है। फर्जी पते पर बनवाए गए आधार कार्ड भी आरोपियों से मिले है। जिन पर उनके फोटो लगे है।यह सभी और अन्य चार साथी कॉपर पाउडर सप्लाई का काम करते है। कॉपर पाउडर का सैंपल दिखाकर व्यापारियों के साथ धोखा कर लाल पत्थर का चूरा भेज देते हैं। दीपक के अलावा बरेली के भी एक कारोबारी से भी लाखों रुपये हड़पे हैं। यह गिरोह फर्जी दस्तावेज के आधार पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर व्यापारी को जीएसटी नंबर देकर पैसे हड़पते हैं। गिरोह का सरगना चंगेज निवासी सहसवाल जनपद बदायूं हाल निवासी नोर्थ ईस्ट दिल्ली, शहजाद व हसीन निवासीगण मानकपुर थाना ऊझांनी जनपद बदायूं फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed