फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three divorces given to a five-month pregnant

पांच माह की गर्भवती को दिया तीन तलाक

Fri, 08 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three divorces given to a five-month pregnant
पांच माह की गर्भवती को दिया तीन तलाक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गर्भपात नहीं कराने पर शौहर ने पत्नी को मारपीट के बाद तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने शौहर पर पहली शादी छिपाने का भी आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी फातिमा ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 25 फरवरी को गांव तिगरी निवासी आजाद से हुआ था। शादी के समय फातिमा तलाकशुदा थी और आजाद ने भी उसे खुद को तलाकशुदा बताया था। निकाह के बाद आजाद पत्नी को लेकर चंडीगढ़ चला गया था। पीड़िता का कहना है कि पांच माह पूर्व वह गर्भवती हुई तो आजाद उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने तीन नवंबर को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिस पर वह अकेली ही किसी तरह चंडीगढ़ से घर लौट आई। चार नवंबर को पीड़िता अपनी मां अकबरी के साथ गांव तिगरी में ससुराल पहुंची, लेकिन वहां भी ससुराल वालों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि यहां आकर उसे आजाद की पहली शादी व चार बच्चे होने का भी पता चला, जिसका विरोध करने पर आजाद भी चंडीगढ़ से पांच नवंबर को घर लौट आया। पीड़िता के अनुसार, पांच नवंबर को ही आजाद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर गर्भावस्था के बावजूद फातिमा से मारपीट की और तीन तलाक बोलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शौहर समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed