{"_id":"5e3f004c8ebc3ee58e16c20c","slug":"three-divorce-cases-filed-muzaffarnagar-news-mrt4679737121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
तीन तलाक का मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने एक विवाहिता के भाई की तहरीर पर उसके पति सहित छह लोगों के विरुद्ध तीन तलाक व जान से मारने की नीयत से मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी निवासी परवेज ने शनिवार को थाने पर तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन का निकाह दस वर्ष पूर्व अब्दुल रहमान निवासी गांव ब्रहमपुर थाना सिविल लाइन रुड़की उत्तराखंड के साथ हुआ था। उसके ससुराल वाले दहेज की मांग कर अकसर उसकी बहन से मारपीट करते रहते हैं। शनिवार को भी तहरीर में नामजद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की और ससुराल वाले व उसका पति तीन तलाक कहकर गांव भोजाहेड़ी के रास्ते पर उसे छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर में नामजद विवाहिता के पति अब्दुल रहमान, ससुर उलफत अली, सास वकीला, देवर मुजफ्फर अली निवासी ब्रहमपुर रुड़की व ननद गुलशाना व ननदोई तासिन निवासी मतलूबपुर लक्सर उत्तराखंड के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।