{"_id":"5fc92d2a8ebc3e5fad3ab462","slug":"three-dead-including-woman-from-corona-muzaffarnagar-news-mrt513928693","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से विवाहिता समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से विवाहिता समेत तीन की मौत
विज्ञापन
कोरोना से महिला सहित तीन की मौत
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की चपेट में आकर एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दुखद पहलू यह है कि महिला ने एक दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। अब तक जनपद में 96 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को 52 नए मरीज मिले हैं, जिनमें उत्तम शुगर मिल पुरकाजी के तीन कर्मचारी भी शामिल है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़ कर 541 पहुंच गई है। ठीक होने वालों की संख्या कम है। बृहस्पतिवार को 17 मरीज ही ठीक हुए हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई। गांव लछेड़ा निवासी 21 साल की गर्भवती महिला कोविड पॉजिटिव आई थी। उसे बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां पर बुधवार को उसकी डिलीवरी हुई। बृहस्पतिवार को अचानक उसका ऑक्सीजन लेबल कम होने पर उसकी मौत हो गई। भोपा निवासी 62 साल के ग्रामीण को भी 30 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। इसके अलावा गांधी कॉलोनी निवासी 64 साल के व्यक्ति को 21 नवंबर में मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, जहां पर उसकी मृत्यु हो गई।
सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर की गई जांच और आए सैंपलों में 52 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 41 मरीज पाए गए। बघरा में चार, पुरकाजी के उत्तम शुगर मिल में तीन, बुढ़ाना में एक, जानसठ में एक, खतौली में एक, शाहपुर में एक मरीज मिला है। जनपद में अब तक 7102 कोरोना के केस मिल चुके हैं, जिनमें से 6467 मरीज ठीक हो चुके हैं। केस लगातार ज्यादा मिलने के कारण एक्टिव मरीज बढ़ कर 541 हो गए हैं।