{"_id":"60788b738ebc3e8cbc5615ff","slug":"three-dead-including-two-women-176-infected-muzaffarnagar-news-mrt534646671","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 176 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 176 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिलाओं सहित तीन की मौत, 176 संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण कहर बरपा रहा है। बृहस्पतिवार को कोविड अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं सहित तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, जबकि 176 नए संक्रमित मिले हैं। एडीएम वित्त आलोक कुमार और डीएम दफ्तर के एक लिपिक भी पॉजिटिव आए हैं। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जनपद में मृतकों की संख्या 128 पहुंच गई है। इसके अलावा एक्टिव मरीज भी बढ़ कर 1507 हो गए हैं। जबकि 90 मरीज ठीक हुए हैं।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि तीन मरीजों की मृत्यु हो गई तथा 176 नए संक्रमित मिले हैं। शहर के कंबलवाला बाग के 61 वर्षीय व्यक्ति तथा एक 47 वर्षीया महिला को बुधवार को बेगराजपुर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छपार निवासी 68 वर्षीय महिला को गंभीर अवस्था में सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को तीनों मरीजों की मृत्यु हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत तीनों का अंतिम संस्कार कराया गया। नए मिले 176 संक्रमित में से तीन बच्चे, 124 पुरुष और 49 महिलाएं शामिल हैं। 126 मरीज संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं, जबकि 50 नए मरीज रैंडम जांच में मिले हैं।
शहर में 119, सिटी से सटे क्षेत्र में 21, खतौली में सात, बघरा ब्लॉक क्षेत्र में आठ, बुढ़ाना में चार, चरथावल में पांच, जानसठ में एक, पुरकाजी में चार, शाहपुर में सात मरीज मिले हैं। शहर में नार्थ सिविल लाइन में 12, दक्षिणी सिविल लाइन में सात, गांधी कॉलोनी में छह, रामपुरी में पांच, आनंदपुरी में चार, एकता विहार में चार, बाग केशोदास में चार, परिक्रमा मार्ग पर चार, कृष्णापुरी में चार, प्रेमपुरी में पांच, पीनना में तीन, साकेत में दो, संगम विहार में दो, आनंदपुरी में तीन मरीज मिले हैं। जिले में मरीजों की संख्या 10739 हो गई है, जिनमें से 9088 मरीज ठीक हो गए हैं। फिर भी एक्टिव केस 1507 हो गए है।
विज्ञापन
3656 लोगों ने लगवाया टीका
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में बृहस्पतिवार को 3656 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 3039 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 617 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।