फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three days' Lulia "to hide Salman

तीन दिन तक 'लूलिया' को छिपाते रहे सलमान

Sat, 23 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three days' Lulia "to hide Salman
Salman's car, there was Lulia - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर में अभिनेता सलमान खान सुल्तान की शूटिंग पर अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड लूलिया वेंटर को साथ लेकर आए थे। तीन दिन तक लूलिया फार्म हाउस से बाहर नहीं निकली।
विज्ञापन

 

सलमान शूटिंग पर अकेले जाते थे। मुजफ्फरनगर से वापस लौटते समय  सलमान खान के साथ कार में लूलिया कैमरे में कैद हो गईं। 
सलमान खान अपनी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के लिए तीन दिन मुजफ्फरनगर में रहे।
 

यह फिल्म ईद पर रिलीज होनी है। सलमान खान के साथ रोमानियन मॉडल लूलिया वेंटर भी आई थीं। सलमान यह बात छुपाने के लिए किसी भी दिन लूलिया को सेट पर नहीं ले गए। लूलिया फार्म हाउस में ही ठहरी हुई थीं। सलमान शूटिंग पर अकेले ही जाते थे।

विज्ञापन

 

 बिगबॉस सीजन नौ में एंट्री करने वाली लूलिया का नाम आजकल सलमान खान के साथ जुड़ रहा है। उन्हें अक्सर सलमान खान के साथ देखा जा रहा है। लूलिया सलमान खान के परिवार से भी परिचित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले दिनों दोनों की मंगनी की खबर भी उड़ी थीं, लेकिन सलमान इससे इंकार करते रहे। लूलिया आजकल बॉलीवुड में करियर बनाने में जुटी है। लूलिया हाल ही में रिलीज हुई ओ तेरी फिल्म के एक गाने में हीरो पुलकित सम्राट के साथ नजर आई थीं।

 

वहीं यशराज प्रोडक्शन यूनिट ने मोरना के ब्लाक कार्यालय को पूरी तरह जल निगम दफ्तर में तब्दील कर दिया था। चूंकि फिल्म में जल निगम दफ्तर को ही फिल्माया जाना था, इसलिए सारा सामान बदल दिया गया था।

यूनिट के जाने के बाद कार्यालय फिर से ब्लाक कार्यालय बन गया। जल निगम के बोर्ड और वहां खड़े किए गए पानी के टैंकर और अन्य सामान को यूनिट पैक कर ले गई। दफ्तर के बाहर बनाई गई कैंटीन का सामान भी हटा गया। दफ्तर पहले की तरह कर दिया गया है।

शूटिंग कर लौट गए सल्लू, मुजफ्फरनगर। तीन दिन की शूटिंग के बाद अभिनेता सलमान खान शुक्रवार शाम दिल्ली लौट गए। फार्म हाउस से जब उनका काफिला निकला, तब सैकड़ों प्रशंसक उनके इंतजार में बाहर खड़े हुए थे। सलमान ने कार में बैठे हुए हाथ उठाकर अभिवादन किया और आगे बढ़ गए।
 

पिछले तीन दिन से गुलजार फार्म हाउस फिर सुनसान हो गया। फिल्म सुल्तान की शूटिंग के लिए तीन दिन पहले मुजफ्फरनगर पहुंचे सलमान ने विभिन्न जगहों पर सीन फिल्माए। इस दौरान प्रशंसकों में सलमान को देखने के लिए होड़ मची रही।

पहले दिन सलमान ने मोरना के ब्लाक कार्यालय पर बनाए गए सेट पर शूटिंग की। इसके बाद शुक्रताल गंगा घाट पर साधु-संतों के साथ सीन फिल्माए गए। बृहस्पतिवार को शूटिंग पूरी कर सलमान खान वापस बिहारीगढ़ फार्म हाउस पहुंच गए थे। तड़के उनका लौटने का कार्यक्रम था। इस खबर पर सैकड़ों प्रशंसक फार्म हाउस के बाहर डटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed