फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three crooks arrested in police encounter, three absconding

देवबंद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड, गोली लगने से तीन बदमाश घायल

Wed, 19 Feb 2020 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three crooks arrested in police encounter, three absconding
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पड़ी बदमाशों की बाइक - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नागल थाना पुलिस से बचकर भाग रहे बदमाशों को देवबंद पुुलिस ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर घेर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नागल थाना पुुलिस को जानकारी मिली कि दो बाइकों पर सवार छह बदमाश सहारनपुर की ओर से देवबंद की तरफ जा रहे हैं जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। रात्रि करीब तीन बजे नागल पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को घेर लिया, लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर देवबंद इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा पुुलिस टीम के साथ हाईवे स्थित साखन नहर पर पहुंचे और सामने से आ रहे बदमाशों की घेराबंदी कर दी। सामने पुलिस को खड़ा देख बदमाशों ने फिर से फायरिंग की। जिसमें कई पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के बाद हिरासत में लिए गए घायल घायल बदमाशों में देवबंद क्षेत्र के थीतकी गांव निवासी मसरुर, उस्मान और शाकिर शामिल हैं। जिनके पास से तीन अवैध तमंचे, खोखे और नौ कारतूस मिलने के साथ ही एक बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। बाद में पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित : एसएसपी
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाशों के विरुद्ध नागल और देवबंद में हत्या, गोवध अधिनियम व गैंगस्टर समेत करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गईं हैं जो संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। ----दिनेश कुमार, एसएसपी

घटनास्थल पर पड़ा बदमाशों का तमंचा

घटनास्थल पर पड़ा बदमाशों का तमंचा- फोटो : DEVBAND

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस- फोटो : DEVBAND

सीएचसी में भर्ती घायल बदमाश का उपचार करते चिकित्सक

सीएचसी में भर्ती घायल बदमाश का उपचार करते चिकित्सक- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed