फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three covid care centers were built in the city

शहर में तीन कोविड केयर सेंटर बनाए

Fri, 16 Apr 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three covid care centers were built in the city
शहर में तीन कोविड केयर सेंटर बनाए गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित केस ज्यादा मिलने पर प्रशासन ने सख्ती और बढ़ा दी है। बिना मास्क वालों के चालान किए जा रहे हैं। अब शहर में तीन स्थानों पर कोविड केयर सेंटर खोल दिए गए हैं। यहां पर बिना मास्क घूम रहे लोगों को पकड़कर उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। पहले दिन भी काफी संख्या में लोगों को सेंटरों पर लेकर जांच कराई गई। तीनों सेंटरों पर प्रतिदिन 450 लोगों की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम सेल्वा कुमारी जे और सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने तीनों सेंटरों का निरीक्षण किया।

सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लोगों की लापरवाही के कारण ही संक्रमण बढ़ा है। इनमें बिना मास्क के घूम रहे लोगों की भूमिका संभवत: ज्यादा हो सकती है। इसलिए शहर में तीन स्थानों टाउनहाल, मीनाक्षी चौक और भगत सिंह रोड पर तुलसी पार्क में कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर शहर के बाजारों में बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों की कोविड एंटीजन जांच कराने का काम किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम को यहां पर लगाया गया है। प्रत्येक सेंटर पर 30-40 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां पर जांच से पहले बिना मास्क पाए जाने वाले लोगों का चालान काटकर जुर्माना भी वसूला जाएगा। प्रत्येक सेंटर पर एक दिन में 150 लोगों की जांच करने का लक्ष्य दिया गया है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट ने बिना मास्क घूम रहे लोगों को पुलिस के सहयोग से कोविड केयर सेंटर पर भेजकर उनकी एंटीजन जांच कराई और चालान भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed