फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three animals died due to the current that landed in the ground

जमीन में उतरे करंट से तीन पशुओं की मौत

Thu, 18 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three animals died due to the current that landed in the ground
तितावी। गांव जसोई के जंगल में ट्रांसफार्मर से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आकर किसान के तीन पशुओं की मौत हो गई। धौलरा निवासी सलेक कश्यप बुधवार दोपहर तीन दो भैंसा व एक दुधारू भैंस को चराने के लिए जसोई गांव के जंगल में गया था। जमीन पर ही विद्युत ट्रांसफार्मर रखा था। ट्रांसफार्मर से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से उसके तीनाें पशुओं की मौत हो गई। सूचना पर तितावी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। भाकियू कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच ए और हंगामा कर मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों ने पशुओं के शव मौके से नहीं उठाए है। तहसीलदार सदर और विद्युत अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा कर शांत किया। भाकियू नेता धीरज लाटियान ने बताया कि अधिकारियों से मुआवजा के बारे में वार्ता की जा रही है। किसान को लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed