Muzaffarnagar: दंपती को डंडों से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, दो आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarnagar News : गांव के तीन लोगों ने दंपती को डंडों से बेरहमी से पीटा। वहीं, वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पूरा मामला क्या है।
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल के गांव आलमगीरपुर में रास्ते में पशु बांधने को लेकर दंपती को बुरी तरह पीटा गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में हमलावर सरेआम पति-पत्नी को पीटते हुए दिखाई दे रहे और मौके पर भीड़ इकठ्ठा है। कुछ लोग दोनों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हमलवार बेरहमी से पीट रहे थे।
बिरालसी चौकी क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में मंगलवार देर शाम का एक वीडियो वायरल हुआ। सड़क पर पशु बांधने से गुस्साए गांव के लोगों द्वारा ही डंडों से पीटा जा रहा है। बीच में पत्नी छुड़ाने के लिए आई तो उस पर भी हमला किया गया। वीडियो वायरल के बाद पुलिस हरकत में आई।
यह भी पढ़ें: बेबसी: जवान बेटे की लाश ठेले पर लेकर बिलखती रही मां, आंखें मूंदे सामने से गुजरते रहे लोग, पुलिस ने निभाया फर्ज
बताया गया कि पुलिस गांव से दो आरोपियों को थाने ले आई। पीड़िता जगवती की तरफ से तीन हमलावरों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा कायम करा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जयपाल और सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेत्री का दबंग अंदाज, कनपटी पर लगाई पिस्टल, DGP ने लिया एक्शन, पहले भी सुर्खियों में आई थीं ये महिला