फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Video Viral of BJP leader Meenakshi Chauhan with pistol, DGP takes action

UP: भाजपा नेत्री का दबंग अंदाज, कनपटी पर लगाई पिस्टल, DGP ने लिया एक्शन, पहले भी सुर्खियों में आई थीं ये महिला

Wed, 06 Sep 2023 05:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Sep 2023 05:49 PM IST
सार

Meerut News : यह भाजपा नेत्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार भाजपा नेत्री का पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में डीजीपी ने कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Video Viral of BJP leader Meenakshi Chauhan with pistol, DGP takes action
भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनपटी पर पिस्टल लगाकर एक भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल हो गया। मेरठ के इस मामले की शिकायत ट्वीट कर डीजीपी से की गई तो पल्लवपुरम पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत दुल्हैड़ा गांव निवासी महिला नेत्री का हथियार के साथ वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, मामला लखनऊ तक पहुंचा तो पुलिस हरकत में आ गई।

विज्ञापन

दुल्हैड़ा गांव निवासी मीनाक्षी चौहान विश्व हिंदू रक्षा सेना की पदाधिकारी और भाजपा नेत्री भी हैं। मंगलवार को पिस्टल के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा नेत्री ने पिस्टल कान पर लगाकर फोटो खिंचवाया, जो वायरल हो गया। वहीं, भीम आर्मी के कार्यकर्ता आकाश सागर ने इस मामले की शिकायत ट्वीट कर डीजीपी से कर दी। इसके बाद पल्लवपुरम पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दुष्कर्म के आरोप में भी जेल में बंद रही भाजपा नेत्री
मीनाक्षी चौहान के बेटे अनिकेत चौहान पर बरेली निवासी युवती ने नशे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसमें अनिकेत चौहान को मुख्य आरोपी, जबकि मीनाक्षी चौहान को 120 बी का आरोपी बनाया गया था। इस मामले भाजपा नेत्री और उनके बेटे दो माह से अधिक समय तक जेल में रहे थे।

विज्ञापन

थाने पर लिखित में दिया, पुराना है वीडियो
कान पर पिस्टल लगाकर फोटो वायरल होने के मामले में भाजपा नेत्री अपने पुत्र के साथ पल्लवपुरम थाने पर पहुंचीं और लिखित में दिया कि यह वीडियो करीब एक साल पुराना है। इस मामले में पहले भी जांच हो चुकी। कहा कि वह इस मामले के साक्ष्य भी दे सकते हैं। पुलिस ने भाजपा नेत्री से इस प्रकरण में पूरी जानकारी ली है।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: दुष्कर्म के आरोपी पिता ने दी तेजाब डालने की धमकी, थाने में पूछताछ के बाद महिला की मौत

भाजपा नेत्री का वीडियो काफी पुराना बताया गया है। उन्होंने थाने पर आकर लिखित में दिया है कि इसकी पहले भी जांच हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। अगर हथियार अवैध है तो कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कंबोज, पल्लवपुरम थाना प्रभारी

यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed