फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three accused beaten up husband and wife with sticks and two arrested by police after video viral

Muzaffarnagar: दंपती को डंडों से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Sep 2023 06:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Sep 2023 06:26 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : गांव के तीन लोगों ने दंपती को डंडों से बेरहमी से पीटा। वहीं, वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Three accused beaten up husband and wife with sticks and two arrested by police after video viral
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल के गांव आलमगीरपुर में रास्ते में पशु बांधने को लेकर दंपती को बुरी तरह पीटा गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में हमलावर सरेआम पति-पत्नी को पीटते हुए दिखाई दे रहे और मौके पर भीड़ इकठ्ठा है। कुछ लोग दोनों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हमलवार बेरहमी से पीट रहे थे। 

विज्ञापन


बिरालसी चौकी क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में मंगलवार देर शाम का एक वीडियो वायरल हुआ। सड़क पर पशु बांधने से गुस्साए गांव के लोगों द्वारा ही डंडों से पीटा जा रहा है। बीच में पत्नी छुड़ाने के लिए आई तो उस पर भी हमला किया गया। वीडियो वायरल के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेबसी: जवान बेटे की लाश ठेले पर लेकर बिलखती रही मां, आंखें मूंदे सामने से गुजरते रहे लोग, पुलिस ने निभाया फर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि पुलिस गांव से दो आरोपियों को थाने ले आई। पीड़िता जगवती की तरफ से तीन हमलावरों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा कायम करा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जयपाल और सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेत्री का दबंग अंदाज, कनपटी पर लगाई पिस्टल, DGP ने लिया एक्शन, पहले भी सुर्खियों में आई थीं ये महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed