फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three accused arrested for killing cow in encounter

मुठभेड़ में गोकशी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for killing cow in encounter
मोरना। घर के अंदर गोकशी करने वालों को पकड़ने गई गोकशों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन गोकशों को पकड़ लिया। पुलिस ने गोकशों के कब्जे से तमंचा व कारतूस के अलावा मौके से गोमांस बरामद किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा बृहस्पतिवार रात्रि में सूचना मिली थी गांव ककरौली में शमशाद के मकान पर गोकशी हो रही है। उन्होंने पुलिस बल लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए मकान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही गोकशी के आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर गोकशी के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से करीब डेढ़ क्विंटल गोमांस, एक बाइक, गोकशी करने के उपकरण जैसे तराजू, लकड़ी का गुटका, छुरी, कुल्हाड़ी व एक तमंचा व तीन जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद हुए है। पूछताछ में जिन्होंने अपना नाम शमशाद, आरिफ, आसिफ निवासी ककरौली बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed