{"_id":"5cae3eedbdec222aaf37d333","slug":"threats-on-the-death-of-ailing-young-man-in-thitivi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार चल रहे युवक की मौत पर तितावी में बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार चल रहे युवक की मौत पर तितावी में बखेड़ा
Thu, 11 Apr 2019 12:37 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब नौ माह से बीमार चल रहे बघरा निवासी युवक की बुधवार को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किए जाने के बाद बीच रास्ते में मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने करीब नौ माह पूर्व उत्तराखंड पुलिस की हिरासत के दौरान दी गई थर्ड डिग्री से युवक के बीमार होने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एसपी देहात ने तितावी थाना पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा निवासी गुलजार खां पुत्र खिलाफत खां कई माह से बीमार था। कुछ समय पूर्व हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए थे। बुधवार को अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन गुलजार खां को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर लाश को मोर्चरी भिजवा दिया।
परिजनों ने उत्तराखंड के कलियर थाना पुलिस पर थर्ड डिग्री देने से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उनकी परिजनों से गहमागहमी भी हुई। बाद में गुलजार के परिजनों ने डीएम अजय शंकर पांडेय को शिकायत पत्र देकर बताया कि पिछले साल जून में उत्तराखंड के कलियर थाने में तैनात दरोगा इंद्रजीत सिंह साथियों के साथ घर पहुंचे और गुलजार खां को पूछताछ के लिए साथ लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि कलियर पुलिस ने थाने ले जाकर गुलजार खां को पूछताछ के दौरान थर्ड डिग्री दी, जिस दौरान सिर में डंडे की चोट लगने से वह कोमा में चला गया था, तभी से पुलिसकर्मी ही गुलजार के उपचार का खर्च उठा रहे थे। परिजनों ने डीएम से गुलजार के शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने और उसे थर्ड डिग्री देने के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि तितावी पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाने का हिस्ट्रीशीटर था गुलजार
तितावी। बघरा निवासी गुलजार खां तितावी थाने का हिस्ट्रीशीटर था। एसओ क्षितिज कुमार ने बताया कि गुलजार पर कई मुकदमे दर्ज हैं। यह मामला करीब नौ माह पुराना है, जिसमें उत्तराखंड के पुलिसकर्मी ही अब तक गुलजार का उपचार कराते आ रहे थे। आज अचानक हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। शव का पीएम कराया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसओ ने बताया कि गुलजार का भाई बिलाल भी आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसे कुछ दिन पूर्व ही शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।