फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Threatened self-immolation

शिवसेना के नगराध्यक्ष ने दी आत्मदाह की चेतावनी  

Wed, 06 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 06 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Threatened self-immolation
मुजफ्फरनगर में बैठक करते शिव सैनिक। - फोटो : अमर उजाला
शिवसेना नेताओं ने सपा सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण की नीतियों पर चलने का आरोप लगाते हुए हिंदुओं का उत्पीड़न करने की निंदा की। शिवसेना के नगर अध्यक्ष ने दादरी प्रकरण पर इकलाख के परिजनों पर मुकदमा दर्ज नहीं होने पर 15 जुलाई को शिवचौक पर आत्मदाह करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


प्रकाश चौक स्थित शिवसेना कार्यालय पर शिवसेना की विद्यार्थी इकाई की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा कर रही है। हिंदुओं का उत्पीड़न चरम पर है। अपराध करने के बावजूद मुस्लिमों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दादरी कांड में नियमों के विपरीत इकलाख के परिजनों की मदद की गई। नगराध्यक्ष दिग्विजय पंवार ने ने इस मामले में निर्दोष हिंदुओं से मुकदमे वापस हों तथा इकलाख के परिजनों पर गोहत्या का मुकदमा दर्ज हो,
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे 15 जुलाई को शिवचौक पर आत्मदाह करेंगे। मौके पर हनी राठी, जुगल पंवार, अर्जुन कश्यप, प्रद्युमन कश्यप, तनम्य चौधरी, बादल चौधरी, प्रशांत गोयल, कार्तिक चौहान, अनुज बेनीवाल, सूरज चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed