फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thousands of devotees took bath on Buddha Purnima

Muzaffarnagar News: बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Tue, 13 May 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took bath on Buddha Purnima
मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रसाद भी चढ़ाया
विज्ञापन

फोटो समाचार।
सवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित करने के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के अलावा नोएडा व गाजियाबाद, मुरादाबाद मंडल से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने पतीत पावनी गंगा में डुबकी लगाई। साथ ही विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर प्रसाद भी चढ़ाया।

शुकतीर्थ में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने हर-हर गंगे की जयकारों संग आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही घाट पर विराजमान पुरोहितों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य लाभ भी कमाया। गंगा घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शुकदेव मंदिर, हनुमद्धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, गंगा मंदिर, अखंड धाम, नव ग्रह शनि धाम आदि में पूजा-अर्चना की। वहीं प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा। प्राचीन दंडी आश्रम, श्री महेश्वर आश्रम, महाशक्ति सिद्धपीठ, रामानुज कोट आश्रम, मां पूर्णागिरि सिद्धपीठ, मां पीतांबरा धाम, साकेत धाम, गीता धाम, उदासीन निर्वाण आश्रम, खिचड़ी वाले बाबा का आश्रम आदि में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं के भारी संख्या में आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed