फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Those who protect nation with guns carry Ganga water on their shoulders and hookah on heads for nation safety

Kanwar Yatra: गन से वतन की रक्षा करने वालों ने वतन की सलामती को उठाया कंधे पर गंगा जल, सर पर हुक्का

Thu, 10 Jul 2025 11:14 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भोपा
संवाद न्यूज एजेंसी, भोपा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 11:14 PM IST
सार

राजस्थान के तीस कांवडियों की टोली में शामिल सेवानिवृत्त कैप्टन व सूबेदार भी गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Those who protect nation with guns carry Ganga water on their shoulders and hookah on heads for nation safety
राजस्थान के कांवडियों की टोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के तीस कांवडियों की टोली में शामिल सेवानिवृत्त कैप्टन व सूबेदार भी गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। सूबेदार राजबीर ने कारगिल की लड़ाई लड़ी थी और कैप्टन घनश्याम पाकिस्तान की सीमा पर सीना ताने दुश्मनों की हरकत का जवाब देते रहे। वह अपने साथियों के साथ वतन की सलामती को गंगोत्री से गंगाजल लेकर निकले हैं।

विज्ञापन

कैप्टन घनश्याम सूबेदार राजवीर सिंह राजस्थान के जिला करौली के रहने वाले हैं। वह अपने कांवडिया साथियों नरेश, शिवराम, राम भरोसे, हरि सिंह, कुलदीप, दीवान सिंह, अजीत सिंह, करतारा आदि सहित लगभग 30 लोगों की टोली मे गंगोत्री से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों पूर्व सैनिकों का कहना है कि अब वह वतन की सलामती के लिए पिछले कई वर्षों से गंगोत्री से पैदल गंगा जल लाकर अपने क्षेत्र के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। उनके साथ करौली जिले के लगभग आधा दर्जन गांवों के कांवड़िया साथी शामिल है। दोनों पूर्व सैनिक कावड़ियों का देश प्रेम वह आस्था को देखते हुए भोपा में सेवार्थ क्लब व कांवड़ सेवा शिविर के लोगों ने सम्मान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंधे पर गंगाजल, सर पर हुक्का
राजस्थान के जिला करौली के गांव कटारा निवासी 75 वर्षीय हरिसिंह गंगोत्री से पैदल गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को बढ़ रहे हैं। उनके आकर्षण का केंद्र सर पर रखा हुक्का है। वह जहां आराम करते हैं उसी समय हुक्का सर से उतारता है बाकी समय सर पर रहता है। सर पर हुक्का रख उनका नृत्य करना भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed