{"_id":"64da852be4634dfb0c075c54","slug":"those-who-have-lost-their-loved-ones-know-the-pain-of-partition-balyan-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-5533-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों को खोने वाले जानते हैं विभाजन का दर्द : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों को खोने वाले जानते हैं विभाजन का दर्द : बालियान
विज्ञापन
गाधी वाटिका में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित विस्थापित बुजुर्ग। स्रो
मुजफ्फरनगर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने बंटवारे में पाकिस्तान से शहर में आकर बसे 35 विस्थापितों को सम्मानित किया। गुरू गोविंद सिंह स्कूल से गांधी वाटिका तक मौन जुलूस निकाला गया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि बंटवारे का दर्द वही जानते हैं जिन्होंने अपनों को खोया है।
गांधी काॅलोनी की वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि बंटवारे की पीड़ा ऐसी है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी जमीन जायदाद, सगे संबंधी सब छूट गए। अपनी आंखों के सामने अपने मां-बाप, भाई-बहनों को मरते देखा। 14 अगस्त इतिहास का काला दिवस था। भारत के भूगोल, समाज, संस्कृति सभी का बंटवारा हो गया है।
जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि देश के बंटवारे की पीड़ा कभी भुलाई नहीं जा सकेगी। एलईडी के माध्यम से विभाजन विभीषिका के पीड़ित परिवारों की कहानी दिखाई गई और 35 विस्थापितों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह व बैज लगाकर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री कपिलदेव अगवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने अपने विचार रखें। पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, सपना कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, सुधीर सैनी, सुखदर्शन बेदी, जगदीश पांचाल, रोहिल वाल्मीकि, विनीत कात्यायन, सुषमा पुण्डीर, नितिन मलिक, बिजेंद्र पाल, अमित चौधरी मौजूद रहे।