फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Third eye, the eye will be on the exam

परीक्षा पर होगी तीसरी आंख की नजर

Mon, 15 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 15 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Third eye, the eye will be on the exam
मुजफ्फरनगर। डीएम निखिल चंद्र शुक्ला ने 18 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों को प्रभावित करने वाले तत्वों और नकल माफियाओं को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करें।
विज्ञापन


डीएम ने सोमवार को चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन नकल विहीन परीक्षा कराएगा। यदि किसी केंद्र पर कोई गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई होगी और केंद्र को ब्लैक लिस्टेड घोषित कर दिया जाएगा। हर केंद्र की परिधि 200 मीटर में धारा 144 लागू है। 87 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। पांच सचल दस्तों का गठन किया गया है। बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक वीडियोग्राफी भी कराएंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्रों पर बेहतर सीटिंग प्लान, पेयजल, प्रकाश और फर्नीचर की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। इस बार जिले में इंटर और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 61957 परीक्षार्थी शामिल होंगे।


बैठक में एडीएम प्रशासन मनोज कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी बलवंत सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी एके राय, सभी तहसीलदार, सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्या आदि मौजूद रहे। संचालन डीआईओएस दिनेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed