फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Third eye in Khatauli also has poor eyesight

बजट के अभाव में शोपीस बने सीसीटीवी कैमरे

Sat, 02 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Third eye in Khatauli also has poor eyesight
खतौली में नगरपालिका में पड़े सीसीटीवी के टावर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली में लगे तीसरी आँखों की नजर भी खराब हुई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। मुजफ्फरनगर शहर के अलावा खतौली कस्बे में प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सभी 22 सीसीटीवी कैमरे महज पांच साल में ही शोपीस बनकर रह गए हैं। बजट के अभाव में इन कैमरों के रखरखाव पर खर्च करने से पालिका ने इंकार कर दिया है। नतीजतन धीरे-धीरे कर कुछ कैमरे खराब हो चुके हैं तो कुछ गायब किए जा चुके हैं।
कस्बे में सुरक्षा के मद्देनजर पूर्व चेयरमैन पारस जैन द्वारा वर्ष 2015 में करीब 20 लाख की लागत से कस्बे के सभी प्रमुख चौराहों व स्थलों पर 22 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। इन सभी कैमरों के रिकॉर्डिंग संबंधित कैमरों के टावरों पर लगे बॉक्स में की जाती थी। करीब तीन साल पूर्व चेयरमैन बिलकिस बेगम के आने के बाद इन सीसीटीवी कैमरों पर धीरे-धीरे धूल जमा होने लगी और वर्तमान में उक्त सभी कैमरे पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। वहीं, कस्बे में नौ स्थानों से तो कैमरे ही गायब किए जा चुके हैं, जिनकी कोई जानकारी किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों से गायब कर दिए गए सीसीटीवी कैमरे
खतौली। कस्बे में सीसीटीवी कैमरों में से नौ स्थानों से ये गायब (चोरी) हो चुके हैं। इनमें घंटाघर, इंद्रा मूर्ति, जानसठ तिराहा, सरकारी अस्पताल, गंगनहर, गोशाला, थाने के सामने, ढाकन चैक और बुढ़ाना रोड शामिल हैं। उधर, सीसीटीवी कैमरे एक दर्जन स्थानों पर लगे तो हैं, लेकिन पूरी तरह शोपीस बनकर रह गए हैं। इनमें मुख्य रूप से शिशु शिक्षा निकेतन, बुढ़ाना रोड, थानेश्वार महादेव मंदिर, पिकेट इंटर कॉलेज, झाड़ दीवान मंदिर, चर्च के पास, नागर कॉलोनी के सामने, दयालपुरम के सामने, सैनीनगर, शिवमूर्ति और रेलवे रोड शामिल हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी पैसे का किया गया दुरुपयोग: व्यापारी
खतौली। कस्बे में 20 लाख की लागत से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों को कस्बे के व्यापारी सरकारी पैसों का दुरुपयोग करार देते हैं। कस्बे के व्यापारी राजेश जैन, बलबीर भाटी और सुनील जैन का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से लगवाए गए इन सीसीटीवी कैमरों का कभी कोई इस्तेमाल ही नहीं किया गया। अब हाल यह है कि कुछ जगह से सीसीटीवी कैमरे गायब भी हो चुके हैं तो कुछ शोपीस बनकर रह गए हैं। यह सीधे तौर पर सरकारी पैसों का दुरुपयोग है।

इन्होंने कहा .......
- पालिका ईओ जेपी यादव का कहना है कि कस्बे में सीसीटीवी कैमरों का संचालन नहीं हो रहा है। इनके संचालन की कोई योजना भी नहीं है।
- पालिका चेयरमैन बिलकिस बेगम का कहना है कि पूर्व चेयरमैन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से संचालित नहीं थे। उनका कंट्रोल रूम भी नहीं बनाया गया था। अब इन कैमरों का संचालन होने के लिए जरूरी बजट पालिका के पास नहीं है, जिसके चलते इन्हें संचालित नहीं कराया जा रहा है।

खतौली में लगे सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस

खतौली में लगे सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed