फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Third day of Army recruitment

दौड़ में मारी बाजी, हाइट में खाई मात, दम लगाकर दौड़े नगीना-धामपुर के युवा

Thu, 07 Dec 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Dec 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Third day of Army recruitment
सेनाभर्ती में दौड़ लगाते युवक। - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती के तीसरे दिन बिजनौर जिले की तीन तहसीलों के युवाओं ने खूब दम दिखाया। नगीना-धामपुर और चांदपुर के युवा दम लगाकर दौड़े, लेकिन टेस्ट में दस फीसदी भी पास नहीं हो गए। भर्ती के लिए 4942 की दौड़ कराई गई, जिनमें से 318 का चयन हुआ। बुधवार को कई युवा दौड़ने के बाद हाइट में बाहर हो गए। बुधवार को सेना के आला अफसरों ने भर्ती स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती के तीसरे दिन बिजनौर की नगीना, धामपुर और चांदपुर तहसील का नंबर रहा। यहां से कुल 10498 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। भर्ती में भाग लेने के लिए 5256 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। रात दो बजे के बाद अभ्यर्थियों के स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। प्रवेश द्वार पर ही हाइट का परीक्षण हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान 314 अभ्यर्थी मानक हाइट से कम होने पर बाहर हो गए। जिसके चलते मैदान पर 4942 को दौड़ के लिए रखा गया। सुबह सवेरे स्टेडियम पर दौड़ कराई गई। जिसमें धामपुर, नगीना के साथ चांदपुर के हांफ गए। भर्ती में शामिल होने का अधिकांश का सपना पलभर में चकनाचूर हो गया। हालांकि इस दौरान एक युवक परीक्षण पास कर दौड़ में पहुंच गया, मगर हाइट दोबारा जांच होने पर बाहर हो गया। दौड़ और परीक्षण के बाद सेना अधिकारियों ने 318 को उत्तीर्ण किया। जिन्हें अगले दौर के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोल्जर जीडी में सबसे अधिक अभ्यर्थी
सेना भर्ती के लिए सोल्जर जीडी पद पर अभ्यर्थियों ने सबसे अधिक आवेदन किए हैं। पहले दिन इस पर 3013 आए। दूसरे दिन 3005 अभ्यर्थी पहुंचे और बुधवार को 2969 अभ्यर्थी इस पद पर भर्ती होने के लिए स्टेडियम पहुंचे हैं, जबकि सबसे कम आवेदन सोल्जर (एनए एवं एनए वेट) पद पर किए गए हैं।


रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भीड़ 
सेना भर्ती के कारण रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को भी काफी संख्या में रेल और बस से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। अधिकांश अपने वाहनों के माध्यम से घर को लौट गए हैं। 

बृहस्पतिवार को नहीं होगी भर्ती 
बृहस्पतिवार को भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नहीं बुलाया गया है, जबकि आठ दिसंबर को रामपुर, शामली, बिलासपुर के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

एक नजर में अभ्यर्थियों का आंकड़ा 
वर्ग                पंजीकृत        फुटफाल   हाइट रिजेक्ट दौड़े 
सोल्जर क्लर्क------1978--------890---------21------------869
सोल्जर जीडी-------5362--------2969---------188---------2781
सोल्जर टीडीएन----2146---------944-----------81----------863
सोल्जर टेक्नीकल---707---------304-----------15-----------289
सोल्जर एनए (वेट)--305---------149------------9------------140
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed