फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Third accused in Rambir murder case arrested

रामबीर हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Third accused in Rambir murder case arrested
खतौली। राजपुरा कलां निवासी किसान रामबीर हत्याकांड के तीसरे आरोपी को पुुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जानसठ थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कला निवासी नीरज ने थाने में सात अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके भाई रामबीर की हत्या रसूलपुर कलौरा के जंगल में उसके साले धर्मराज निवासी खानपुर, साली के लड़के मोनू निवासी सिकरोड़ गाजियाबाद और एक अन्य प्रदीप उर्फ छोटू निवासी पिलौना फलावदा मेरठ ने की है। पुलिस ने धर्मराज तथा मोनू को पकड़कर चालान कर दिया था। तीसरा आरोपी प्रदीप पुलिस पकड़ से बाहर था। पुलिस ने प्रदीप को भी जावन कांटे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने भी पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक अपनी पांच बीघा जमीन बेचना चाहता था। इसी बात को लेकर विवाद था। मृतक रामबीर के साले धर्मराज ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी, जिसमें वह भी शामिल हो गया था।
विज्ञापन

युवती को जबरन ले जाने का आरोप
खतौली। गांव पलड़ी निवासी नेहा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी मां के साथ घर पर अकेली थी। इसी समय उनके घर में तीन चार व्यक्ति घुस आए। मकान में आते ही गाली गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। उसकी मां के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता ने बताया कि हमलावर उसे जबरन उठाकर ले जाना चाहते थे। हमलावरों में एक युवक उससे जबरन विवाह करने की बात कह रहा था। आसपास के लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed