{"_id":"5e31d0a78ebc3e4b2427bc10","slug":"thief-caught-in-an-encounter-a-partner-escaped-muzaffarnagar-news-mrt466259251","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा चोर, साथी हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दबोचा चोर, साथी हुआ फरार
विज्ञापन
नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में दबोचा चोर, साथी हुआ फरार
मुजफ्फरनगर। गांव कूकड़ा में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी के पास से सोमवार रात सैनिक विहार निवासी किसान के घर से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सैनिक विहार अलमासपुर निवासी किसान प्रयागलाल के घर सोमवार रात घर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार देर रात वे एसएसआई संजय कुमार व एसआई संजय त्यागी व अनिल कुमार के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। देर रात कूकड़ा में पटरी मार्ग पर दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी दीपक निवासी मोहल्ला शिवनगर है, जिसके पास से प्रयाग लाल के घर से चोरी किए गए 15 हजार रुपये, आठ सिक्के, दो अंगूठी व एक जोड़ी पायजेब और तमंचा-कारतूस बरामद किया गया। वहीं, फरार बदमाश की पहचान इरशाद अलवी निवासी रावली रोड, गांव खिमावती मुरादनगर के रूप में हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी समेत अन्य संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी दीपक को जेल भेजते हुए उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।