फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be a tough fight between Subhash Chandra and Jitendra Tyagi for the post of President

Muzaffarnagar News: सुभाष चंद्र और जितेंद्र त्यागी के बीच अध्यक्ष पद को लेकर होगा कड़ा मुकाबला

Sat, 18 Mar 2023 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
There will be a tough fight between Subhash Chandra and Jitendra Tyagi for the post of President
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। खतौली तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में सुभाष चंद्र और जितेंद्र त्यागी के बीच अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव होगा। महासचिव पद पर नवाब सिंह, राजवीर सिंह मैदान में है। उपाध्यक्ष 10 वर्ष दो पद के लिए आनंद कुमार व मनोज कुमार त्यागी, सत्य प्रकाश सैनी के बीच चुनाव होगा।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन कुंवर सुलेमान खान एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सरदार जितेंद्र सिंह व कैलाश चंद, मूलचंद ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए, जबकि महासचिव पद पर दिमाग सिंह, रतन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र, उपाध्यक्ष 10 वर्ष पद पर गंगाचरण, जगबीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष 8 वर्ष पद पर बृजपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर रामकुमार, वरिष्ठ सदस्य पद पर सत्येंद्र खारी, सचिन आर्य ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। कनिष्ठ सदस्य पद पर दो नामांकन पत्रों को निरस्त किया गया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद 8 वर्ष 2 पद के लिए अनुज कुमार, तेज प्रताप सिंह, रेखा देवी के बीच चुनाव होगा। कोषाध्यक्ष पद पर सुमित कुमार, संजय कुमार, के बीच चुनाव होगा। सह-सचिव के तीन पद के लिए गंगा शरण, मुख्तार खान, राजग्रिही यादव, कृष्ण कन्हैया, युगांत मित्तल के बीच चुनाव होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्संग वरिष्ठ, सदस्य पद पर रामचंद्र सैनी, राजेश कुमार, भूदेव आयर्, कदम सिंह चंदेल, राजेंद्र सैनी, मनोज कुमार गर्ग के बीच मुकाबला रहेगा। कनिष्ठ सदस्य पद पर जावेद, सुंदर पाल, मोहम्मद इकबाल, रोशनी, सीताराम, अनिल कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed