फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be a daily light and sound laser show at Shuktirtha Ghat.

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ घाट पर रोज होगा लाइट और साउंड लेजर शो

Sun, 12 Oct 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
There will be a daily light and sound laser show at Shuktirtha Ghat.
गंगा घाट पर लेजर साउंड शो के लिए आ चुकी है आधुनिक मशीनें। संवाद - फोटो : samvad
संजय राठी
विज्ञापन

मोरना। भागवत धरा शुकतीर्थ के पावन घाट पर कार्तिक गंगा स्नान मेले में व्यासन्दन शुकदेव मुनि और राजा परीक्षित की अमर गाथा गूंजेगी। लाइट एंड साउंड लेजर शो के जरिये श्रद्धालुओं को हर शाम यह प्रस्तुति दिखाई जाएगी, जिसमें महाभारत काल खंड के ऐतिहासिक संदर्भ जोड़े गए हैं। पर्यटन विभाग ने करीब 15 करोड़ के बजट से तीर्थ में लेजर शो का प्रोजेक्ट तैयार कराया है।
स्क्रीन और लेजर से परमहंस शुकदेव मुनि और अर्जुन पौत्र एवं अभिमन्यु पुत्र हस्तिनापुर नरेश परीक्षित की अमर मोक्ष गाथा प्रस्तुत की जाएगी। गंगा तट पर आरती के बाद हर दिन यह धार्मिक शो निर्धारित अवधि में प्रसारित किया जायेगा। गंगा के दूसरे छोर पर बड़ी स्क्रीन लगाई जा चुकी है। मुख्य घाट पर ऊंचाई पर प्रोजेक्ट रुम बनकर तैयार है, जिसमें आधुनिक मशीनें आ चुकी है।
विज्ञापन

सूबे में काशी में गंगा तथा अयोध्या में सरयू के घाटों पर पहले से ऐसे लाइट एंड साउंड लेजर शो चल रहे है। उसी पंक्ति में अब शुकतीर्थ धाम का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जुलाई, 2024 को भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पधारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा घाट पर लाइट एन्ड साउंड लेजर शो हेतु 15 करोड़ की योजना को स्वीकृति दी।

पर्यटन विभाग ने यूपीपीसीएल सहारनपुर यूनिट द्वारा इस प्रोजेक्ट को पूरा कराया है। 1 से 5 नवंबर तक तीर्थ नगरी में आयोजित कार्तिक गंगा स्नान मेले का आकर्षण लाइट एंड साउंड लेजर शो रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed