{"_id":"6092df988ebc3e374f05d0a2","slug":"there-was-silence-in-the-markets-even-on-the-fifth-day-muzaffarnagar-news-mrt5371953187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी सूने रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी सूने रहे बाजार
विज्ञापन
पांचवें दिन भी सूने रहे बाजार
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के लगातार प्रसार के चलते शुक्रवार रात आठ बजे से लागू कोरोना कर्फ्यू लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को भी सभी बाजार व दुकानें बंद रहे, जिससे दिनभर शहर में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि सड़कों पर राहगीर व वाहनों की सीमित आवाजाही रही।
जनपद में लगातार पांचवें दिन शहर के सभी बाजार व दुकानें पूरी तरह से बंद रहे। सुबह सात बजे से दस बजे तक दूध डेरियां, सब्जी की दुकानें, किराना शॉप और आढ़त खुली रहीं। इसके अलावा, मेडिकल स्टोर व क्लीनिक पूरे दिन खुले रहे। वहीं, फल-सब्जियों की ठेलियां भी दोपहर तक शहर की सड़कों पर जगह-जगह दिखाई देती रहीं। इस दौरान दिन भर शहर की सड़कों पर राहगीर व वाहनों का सीमित आवागमन रहा। केवल जरूरी काम से ही लोग घर से बाहर निकले। वहीं, शहर में आवागमन रोकने के लिए शहर के सभी मुख्य चौराहों पर बैरिकेडिंग भी लगाई गईं, लेकिन फिलहाल पुलिस-प्रशासन ने लोगों की आवाजाही को बाधित नहीं किया। संवाद