फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There may be a risk of respiratory and lung disease

स्वास्थ्य विभाग की अपील, पटाखे न जलाए

Thu, 12 Nov 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
There may be a risk of respiratory and lung disease
सांस और फेफड़ों की बीमारी का हो सकता है खतरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से पटाखों से दूर रहने की अपील की है। पटाखों से सांस और फेफड़ों की बीमारी हो सकती है।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जिले में इस समय वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। मौसम में नमी है। ऐसे में पटाखे का जहरीला धुआं उड़कर ऊपर न जाकर नीचे हमारे इर्दगिर्द ही रहकर सांसों के साथ ही फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। सीएमओ का कहना है कि आतिशबाजी से निकलने वाले जहरीले धुएं में कई तरह के खतरनाक रासायनिक तत्व मौजूद होते हैं, जो पर्यावरण को प्रदूषित करने के साथ ही शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें मौजूद सल्फर, कॉपर, बेरियम, लेड, एल्युमीनियम व कार्बन डाईआक्साइड आदि सीधे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। सीएमओ का कहना है कि पटाखों से निकलने वाला धुआं वातावरण में नमी के चलते बहुत ऊपर नहीं जा पाता है, जिससे हमारे इर्द-गिर्द रहकर सांस लेने में परेशानी, खांसी आदि की समस्या पैदा करता है। दमे के रोगियों की शिकायत भी बढ़ जाती है। यह धुआं त्वचा को भी प्रभावित करता है, जिससे एलर्जी, खुजली, दाने आदि निकल सकते हैं। पटाखे की चिंगारी आंखों में जाने से रोशनी भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed