फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is power in organization: Manju Harkut

संगठन में शक्ति होती है : मंजू हरकुट

Tue, 26 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
There is power in organization: Manju Harkut
शुकतीर्थ गंगा घाट पर गंगा चुनरी मनोरथ कार्यक्रम में पूजन करती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, मोरना। शुकतीर्थ स्थित शिव धाम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन सोमवार को गंगा घाट पर गंगा चुनरी मनोरथ पूजन के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आई महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

समापन पर अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष मंजू हरकुट ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है, इसलिए महिलाएं संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें। अधिवेशन में प्रदेश उपाध्यक्ष किरण लड़ढ़ा ने कहा कि सामाजिक कार्यों में भी महिला बढ़ चढ़कर भाग लें। समापन पर माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री मंजू बागड़ ने कहा कि देश की उन्नति में महिलाएं भागीदारी करें।
विज्ञापन

पुरुषों की भांति महिलाएं भी प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दें। अधिवेशन को प्रदेश सचिव मोनिका माहेश्वरी, उत्तरांचल की सह सचिव शशि नेवर, डॉ. ललिता माहेश्वरी, विनीत केला, प्रमिला चोला, विनीता राठी, कांता गगरानी, रेखा माहेश्वरी, संगीता, पूनम गोदानी, नीलम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजन में कांति राठी, पंकज माहेश्वरी, अनिल हरकूट आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed