फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is no system of vehicle parking in the city

शहर में नहीं है वाहन पार्किंग की व्यवस्था

Sun, 06 Dec 2020 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
There is no system of vehicle parking in the city
एसडी कालेज मार्केट के बाहर सड़क के बीच खडे़ वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर में नहीं है वाहन पार्किंग की व्यवस्था
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में अतिक्रमण के साथ ही वाहन पार्किंग बड़ी समस्या बन रहा है। शहर की अधिकांश मार्केट में पार्किंग व्यवस्था ही नहीं है, उल्टे दुकानदारों द्वारा सड़कों पर कई फीट तक किया गया अवैध अतिक्रमण इस समस्या को ओर बढ़ा रहा है। प्रशासन और पालिका अफसर इस ओर से आंखें मूंदे बैठे हैं, जिसके चलते आम जनता आए दिन जाम से जूझने को मजबूर है।
शहर क्षेत्र में दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण के साथ ही इनके बाहर सड़कों पर खड़े होने वाले दुपहिया वाहन जाम की विकट समस्या को जन्म दे रहे हैं। शहर क्षेत्र में अधिकांश बाजारों में वाहन पार्किंग की या तो व्यवस्था ही नहीं है, या फिर पार्किंग होने के बावजूद सड़कों पर वाहन खड़े किए जाते हैं।
विज्ञापन

शहर की एसडी मार्केट हो या फिर चर्च रोड स्थित मार्केट, अधिकांश का कमोबेश यही हाल है। इन स्थानों पर एक ओर तो दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर सड़क पर कई फीट तक अवैध अतिक्रमण कर लिया जाता है, जिसके बाद दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के वाहन भी बीच सड़क पर पार्क करा दिए जाते हैं। शिवचौक से झांसी रानी चौक जाने वाले मार्ग पर तो डिवाइडर को ही पार्किंग में तब्दील कर दिया गया है। चर्च रोड की भी यही हालत है, जहां एक तरफ अवैध अतिक्रमण और दूसरी तरह बीच सड़क पर पार्क किए गए वाहनों के कारण सड़क गली में तब्दील हो जाती है। यही आलम शहर के अतिव्यस्त सदर बाजार क्षेत्र का है, जहां पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशासन की इस गंभीर चूक या कहें कि लापरवाही का खामियाजा लोगों को जाम के रूप में भुगतना पड़ता है, जिसमें आए दिन लोग घंटों फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह का कहना है कि शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जल्द ही पालिका के साथ मिलकर बड़ा अभियान चलाया जाएगा। वहीं, पार्किंग की समस्या से निजात के लिए एमडीए अफसरों के साथ कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

सदर बाजार मार्किट के बहार सड़क पर खडे़  वाहन।

सदर बाजार मार्किट के बहार सड़क पर खडे़ वाहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed