फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is an influx of Kanwariyas in the temples of the countryside

देहात के मंदिरों में कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब

Tue, 26 Jul 2022 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
There is an influx of Kanwariyas in the temples of the countryside
प्राचीन जुड़े स्वर महादेव मंदिर ककराला मैं भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हर-हर महादेव और बोल बम-बम के जयघोष से गूंजें शिवालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। शिवरात्रि पर श्रद्घालुओं का सैलाब से क्षेत्र के शिवालय सरोबार हो गए। हर-हर महादेव और बोल बम-बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। महादेव मंदिर पर श्रद्घालुओं की कतार लगी रही।
ठाकुर द्वारा मंदिर पर चेयरमैन सतेंद्र सिंघल, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, समिति सभापति कुबेर दत्त त्यागी, विनेश त्यागी, सुनील दत्त त्यागी, अंकुर त्यागी आदि मौजूद रहे। मुथरा के डाक कांवड़ के साथ कांवड़िए शिव-पार्वती सहित अनेक मनोरम झांकियां लेकर कस्बे में पहुंचे। मुख्य मार्गों पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, नरेश कश्यप, तासु नामदेव, रोहित कश्यप, मनोज प्रजापति, संजीव गर्ग, डा. अनिल खटीक आदि ने पुष्प बरसा कर झांकियों का स्वागत किया। ब्रह्म प्रकाश गर्ग, नवीन गर्ग, संदीप कंसल, निधिश गर्ग आदि महाआरती मे मौजूद रहें।
विज्ञापन

संभलहेड़ा और जुड़ेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक
मोरना के गांव ककराला के सिद्ध पीठ प्राचीन जुड़ेश्वर महादेव मंदिर में छछरौली, मोरना, मिल कॉलोनी, ककराला, भेड़ाहेड़ी गांवों से आए श्रद्धालुओं ने अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर मोरना, भोपा, ककरौली, भोकरहेड़ी, शुकतीर्थ शिवधाम, श्री नीलकंठ महादेव फिरोजपुर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर शुकदेव मंदिर, हनुमद्धाम, शिवधाम, श्री विश्वनाथ महादेव, दंडी आश्रम आदि में शिवजी की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। शिव धाम में पंडित ध्रुव दत्त शास्त्री ने बेल पत्र, भांग, धतुरा, दूध, दही, शहद से भगवान शिव का विशेष रूद्राभिषेक संपन्न कराया। मीरापुर क्षेत्र के संभलहेड़ा पंचमुखी मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांझक में जलाभिषेक कर मांगी मन्नत
शाहपुर क्षेत्र के गांव सांझक में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर, मंगलापुरी मंडी स्थित शिव मूर्ति, मेन रोड स्थित शिव दुर्गा मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बालाजी धाम, पिपलेश्वर हनुमान मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इसके अलावा गांव सोरम, गोयला, चांदपुर, धनायन, पलड़ी, पलड़ा, आदमपुर, दुल्हेरा, हरसोली, काकड़ा में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया
पुरकाजी में लगी रही श्रद्धालुओं की कतार
फोटो समाचार
पुरकाजी कस्बे में हाइवे पर शिव मंदिर, श्रीबालाजी धाम शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, सनातन धर्म शिव मंदिर, कीर्तन भवन, मेन बाजार शिव मंदिर, सैनी शिव मंदिर आदि में जलाभिषेक किया गया। इसके अलावा गांव सेठपुरा, भूराहेड़ी, फलोदा, भैसानी, हरेंटी, सलेमपुर, हरिनगर, गोधना, तुगलकपुर, कम्हेड़ा, खाईखेड़ी, भोजाहेड़ी, अब्दुलपुर, मांडला और शेरपुर में जलाभिषेक किया गया।

शिवालयों में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
खतौली में जानसठ रोड स्थित शिव मूर्ति मंदिर, झारखंड महादेवालय, थानेश्वर महादेवालय, ताराचंद शिवालय, नागेश्वर मंदिर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। दूध, बेलपत्र, फूल व फल से पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed