फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Theft of five lakhs after breaking into a house; businessman nabs one of the accused.

Muzaffarnagar News: मकान में घुसकर पांच लाख की चोरी, व्यापारी ने एक आरोपी दबोचा

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Theft of five lakhs after breaking into a house; businessman nabs one of the accused.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। मोहल्ला सराफान में छत के रास्ते मकान में घुसकर दो लोगों ने व्यापारी की अलमारी में रखी सोने की अंगूठी समेत 45 हजार रुपये चोरी कर लिए। आवाज सुनकर मकान मालिक की आंख खुल गई। मकान मालिक ने एक चोर को दबोच लिया। जबकि उसका साथी भाग गया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। करीब पांच लाख रुपये की चोरी बताई गई है।
मोहल्ला सराफान निवासी व्यापारी सरताज अपनी मां सुल्तानी के साथ मकान में सो रहा था। छत के रास्ते दो चोर उसके मकान में घुस गए और अलमारी में रखी चार अंगूठी सोने तथा एक हीरे की अंगूठी समेत 45 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। इसी दौरान सरताज की आंख खुल गई।
विज्ञापन

चोरी कर भागते हुए एक आरोपी को उसने पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए आरोपी को थाने ले आई। जिससे पूछताछ की जा रही है। पीडित ने बताया कि चोरी किया गया सामान उसका साथी लेकर भागा है। जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है। घटना के बारे में पीडित से भी पूछताछ कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है। फरार साथी की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed