फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Theft of a businessman's house was revealed in Muzaffarnagar

कारोबारी के घर हुई चोरी का खुलासा

Tue, 23 Mar 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Theft of a businessman's house was revealed in Muzaffarnagar
नई मंडी में कारोबारी के घर चोरी के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कारोबारी के घर हुई चोरी का खुलासा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के गऊशाला रोड पर कारोबारी के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी माल रोड स्थित रेलवे स्टेशन के टावर के निकट चोरी किए गए माल के बंटवारे को लेकर झगड़ रहे थे। आरोपियों के कब्जे से कारोबारी के घर से चोरी की गई मूर्तियों के साथ ही अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गऊशाला रोड निवासी ट्रेडिंग कंपनी चलाने वाले महेश गर्ग हादसे में घायल हुए बेटे के इलाज के लिए करीब डेढ़ माह से दिल्ली एम्स में हैं, तभी से बंद पड़े उनके घर से तीन दिन पूर्व लाखों की कीमत का सामान व मूर्तियां आदि चोरी कर ली गईं थीं। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस टीम ने माल रोड स्थित रेलवे स्टेशन के टावर के पास झगड़ रहे कुछ लोगों के पास पहुंची थी। मौके पर पता चला कि आरोपियों ने ही कारोबारी के घर में चोरी की थी और उसमें चोरी किए गए माल के बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस पर पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में गांव अलमासपुर निवासी आकाश व राहुल, साईंधाम के निकट रहने वाले मुबारक और मेरठ निवासी गौरव के साथ ही तीन नाबालिग भी शामिल हैं। क्राइम इंस्पेक्टर सुशील सैनी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कारोबारी के घर से चोरी किए गए जेवरात के साथ ही लड्डू गोपाल समेत कई ईष्टदेवों की मूर्तियां, 22 हजार से अधिक की नगदी और चोरी को अंजाम देने वाले उपकरण और अन्य सामान बरामद किया गया। उक्त सभी सामान चोरी करने के बाद आरोपी उसके बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन

वॉशबेसिन तक उखाड़ ले गए थे चोर
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के गऊशाला रोड निवासी कारोबारी महेश गर्ग के घर में चोरी के आरोपी लगातार तीन दिन से रात में सामान चोरी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने घर को पूरी तरह खंगालते हुए नगदी-जेवर, पुराने सिक्के व भगवान की मूर्तियों के साथ ही लोहे के छोटे-मोटे सामान और यहां तक वॉशबेसिन तक उखाड़कर चोरी कर ली थी। चोरी के अंदाज को देख पुलिस का तभी से घुमंतुओं पर शक था, जिसके चलते लगातार रेलवे स्टेशन परिसर पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को रविवार देर रात घटना के खुलासे में कामयाबी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed