{"_id":"6697023b953b2baba4058a94","slug":"theft-in-two-shops-in-dal-mandi-attempts-in-three-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-126236-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दाल मंडी में दो दुकानों में चोरी, तीन में प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दाल मंडी में दो दुकानों में चोरी, तीन में प्रयास
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र की दाल मंडी में तीन चोरों ने दो दुकानों से हजारों की नकदी चोरी कर ली और तीन दुकानों में चोरी का प्रयास किया। दो चोरों के चेहरे व उनकी गतिविधि सीसीटीवी में कैद हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देर शाम राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एटूजेड कालोनी निवासी मनोज अग्रवाल की शहर कोतवाली क्षेत्र की दाल मंडी में वैष्णों नमकीन के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का शटर उखड़ा हुआ था। दुकान मालिक के बताने पर आसपास के दुकानदार भी एकत्र हो गए। चोरों ने दुकान में घुसकर ने दो गल्लों को तोड़कर लगभग 25 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। कुछ सिक्के दुकान में बिखरे पड़े मिले।
इसके अलावा चोरों ने कुछ दूरी पर नुमाइश कैैंप निवासी मदन खुराना की कंफेक्शनरी की दुकान का भी शटर तोड़कर लगभग 800 रुपये के सिक्के चोरी कर लिए। चोरों ने पड़ोसी दुकानदार हनुमान चौक निवासी सतीश की कंफेक्शनरी की दुकान का ताला भी तोड़ा लेकिन वहां नकदी नहीं मिली। दाल मंडी निवासी कन्हैया लाल ने बताया कि इसके अलावा व्यापारी जुगमेंद्र व चंदर की दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे चोर
मनोज अग्रवाल की दुकान के सामने वाली दुकान पर सीसीटीवी लगा है, जिसमें रात एक बजकर 39 मिनट पर दो चोर मनोज की दुकान का शटर तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक चोर टूटे शटर के नीचे से अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। चोर छह मिनट बाद बाहर आता है। मनोज अग्रवाल की दुकान में लगा सीसीटीवी खराब था। व्यापारियों का कहना है कि सीसीटीवी में दिखाई देने वाले दोनों चोरों का एक साथी दूर गली के कोने पर खड़ा होकर आवाजाही पर नजर रखे था।