{"_id":"68b8a8e17916df84e90a7ddb","slug":"theft-in-the-house-of-a-woman-inspector-posted-in-mathura-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-153433-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मथुरा में तैनात महिला दरोगा के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मथुरा में तैनात महिला दरोगा के घर चोरी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के नदी रोड स्थित गऊशाला निवासी मथुरा में तैनात महिला दरोगा के घर में चोरी कर ली गई। चोर हजारों की नकदी व कई लाख के जेवर चोरी कर ले गए। महिला दरोगा ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
गऊशाला निवासी सुशीला कुमारी पुलिस में दरोगा हैं। उनके घर पर यहां ऊपरी हिस्से में बने आवास में उनका छोटा बेटा अभय चौधरी रहता है। नीचे वाले हिस्से में किराएदार रहते हैं। अभय एनआइओएस से इंटर कर रहा है। वह पॉलिटेक्निक में पास हुआ है। इसी के चलते वह 26 जुलाई को अपनी मां के पास मथुरा चला गया था।
25 अगस्त को दरोगा का दूसरा बेटा अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा तो उसे घर के ताले टूटे मिले। चोर 38 हजार रुपये नकद, सात ग्राम की सोने की दो अंगूठी, 12 ग्राम की सोने की चेन, पांच ग्राम की झुमकी, करीब 25 तोले की चार पायल आदि जेवर चोरी कर ले गए थे। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।