{"_id":"694ee08dde5776c70e0e42d4","slug":"theft-in-retired-teachers-house-thieves-took-away-dvr-also-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1012-161657-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान में चोरी, डीवीआर भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान में चोरी, डीवीआर भी ले गए चोर
Sat, 27 Dec 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
सल्हाखेड़ी में मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान- संवाद
तितावी। गांव सल्हाखेड़ी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक के बंद मकान से लाखों का माल चोरी कर लिया गया। सूचना देने पर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। चोर कैमरों की डीवीआर भी ले गए।
पीड़ित का मकान गांव बुढ़ीना कला मार्ग पर है। यहां पर वह अपनी पत्नी राजेश के साथ रहते है। सेवानिवृत्त शिक्षक का एक बेटा दीपक मेरठ में रहता है। दूसरा बेटा उपेंद्र गांव में ही कुछ दूर रहता है।
सेवानिवृत्त शिक्षक पत्नी के साथ करीब 5 दिन पूर्व मेरठ बेटे के पास गए थे। मकान पर कैमरे लगे थे। उनमें रात में लाइट जलती थी। बृहस्पतिवार रात में उनमें लाइट नही जली। कैमरों को दूसरी तरफ मोड दिया गया था। शक होने के कारण गांव वालों ने शुक्रवार सुबह मकान मालिक के बेटे उपेंद्र को सूचना दी।
विज्ञापन
वह मकान पर पहुंचा तो उसको दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। मकान के अंदर जाने पर चोरी का पता चला। मकान के अंदर सभी कमरों के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया गया था। बिस्तर कंबल व अन्य सामान कमरों में बिखरा पड़ा मिला। सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी कर ली गई थी।
यह सूचना डायल 112 व थाना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मकान से लाखों का माल चोरी करना बताया गया। थाना पुलिस ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है।