{"_id":"6a898b23b277856cf60951e2","slug":"theft-from-farmers-tubewells-in-three-villages-uncovered-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-178840-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तीन गांवों में किसानों के नलकूपों से चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तीन गांवों में किसानों के नलकूपों से चोरी का खुलासा
विज्ञापन
- चोरी के सामान समेत दो आरोपी दबोचे
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। पुलिस ने तीन गांवों से किसानों के नलकूपों से चोरी का खुलासा किया है। चौकड़ा निवासी आरोपी अरुण और अमर को बाइक समेत गिरफ्तार कर इनके कब्जे से भारी मात्रा में नलकूपों से चोरी का सामान बरामद किया है।
सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 21 अगस्त की रात में कसौली के जंगल से किसान वेदप्रकाश के नलकूप से बिजली मोटर और पंखा चोरी करने बात कबूल की है। वहीं, करीब तीन महीने पहले दूधली गांव में रजबहे के पास दो अलग-अलग नलकूपों से केबल, पाइप और दवा के डिब्बे चोरी किए गए।
रोनी हरजीपुर में किसान के नलकूप के कमरे का ताला तोड़ कर अंदर से केबल स्टार्टर और कीटनाशक दवा के डिब्बे चोरी की वारदात हुई थी। इन दोनों घटना में आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि किसानों के नलकूपों से कीटनाशक दवाइयों को चोरी कर सहारनपुर जाकर बेच दी।
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान घिस्सुखेड़ा नहर पुल से कुटेसरा जाते वक्त दोनों को बाइक एवं चोरी के सामान समेत दबोचा गया। इनके कब्जे से बिजली का मोटर, पंखा, केबल और तीन चाबी और दो पाने और चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।