{"_id":"6241fe45b6b2893d656101ac","slug":"the-youth-of-sikanderpur-opened-the-village-school-on-their-own-muzaffarnagar-news-mrt582234781","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरपुर के युवाओं ने अपने दम पर खोल दी ग्राम पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरपुर के युवाओं ने अपने दम पर खोल दी ग्राम पाठशाला
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। सिकंदरपुर के छह युवाओं ने शिक्षा का उजियारा फैलाने के लिए अपने दम पर ग्राम पाठशाला खोल दी। कक्षा एक से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक हजार से अधिक किताबें उपलब्ध रहेंगी। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि युवाओं का प्रयास प्रेरक है।
उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत गांव के ललित कुमार, रोहित कुमार, सोहनवीर, पीएसी में कार्यरत उत्पल, सीआईएसएफ में कार्यरत आशु और भाजपा नेता अमित कुमार ने मिलकर गांव में किताबों की पाठशाला तैयार की है। पुलिस-प्रशासन के सहयोग से गांव में खाली पड़े सरकारी भवन के कमरों में पुस्तकों को रखा गया है। सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने ग्राम पाठशाला का उद्घाटन मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व मुख्य रुम का फीता काटकर किया। एसएसपी ने कहा कि यह पाठशाला खुलने से हर एक बच्चे को अपना कॅरियर आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। साथ ही प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अब आस - पास के बच्चों को मोटी रकम खर्च कर बड़े शहरों में नही जाना पड़ेगा। अध्यक्षता डॉ. कलम सिंह और संचालन मास्टर पंजाब सिंह ने किया। रामपाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य गांधी पॉलिटेक्निक, बालक राम, राजीव सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, अमन शास्त्री, रतन सिंह,यशपाल सिंह,निरंजन राम कमार शर्मा, अशोक कुमार,राजबीर आर्य, संसार सिंह, राजीव चेयरमैन, प्रधान प्रति मोहित कुमार आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
नई राह के लिए किया गया प्रयास
सिकंदरपुर निवासी युवा समाजसेवी कार्यकर्ता ललित कुमार,अशोक कुमार,अमित कुमार, अंकित कुमार, गौरव कुमार, अमित कुमार, नरोत्तम कुमार, दुष्यंत कुमार,सागर कुमार, रोहित कुमार, सोनवीर, उत्पल, आशू, अमित आदि ने बताया कि पाठशाला को सिकंदरपुर गांव स्थित एक सरकारी भवन में संचालित किया गया है। ताकि युवाओं को रोजगार व प्रतियोगी परीक्षा की एक नई राह मिल सके। ग्राम पाठशाला में लगभग एक हजार महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। जिनका छात्र-छात्राओं व कॅरिअर बनाने में रुचि रखने वाले अन्य युवक 24 घंटे अध्ययन कर सकेंगे। ग्राम पाठशाला में साढे पांच हजार पुस्तकें उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य है। ग्राम पाठशाला का समस्त खर्च कार्यक्रम में जुटे लगभग दर्जनों नव युवक व ग्रामीणों के सहयोग से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी अपने गांव में बनवाएंगे ग्राम पाठशाला
मूल रुप से हरियाणा के रहने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने युवाओं से कहा कि वह अपने गांव में भी ग्राम पाठशाला बनवायेंगे और समस्त खर्च उसका वह खुद उठाएंगे। उन्होंने इस कार्य में लगी संस्था के लोगों से कहा कि वह एक टीम उनके गांव के लिए भी तैयार कर सकते हैं, जो वहां भी कार्य कर सकें।

सिकंदरपुर गांव में ग्राम पाठशाला का शुभारंभ करते एसएसपी अभिषेक यादव।- फोटो : MUZAFFARNAGAR