फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The youth of Khalwara village injured in the attack died

हमले में घायल गांव खलवाड़ा के युवक की मौत

Wed, 23 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The youth of Khalwara village injured in the attack died
हमले में घायल गांव खलवाड़ा के युवक की मौत
विज्ञापन

जानसठ। गांव खलवाड़ा में परिवार के लोगों ने हमला कर एक महिला एवं एक युवक को घायल कर दिया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
कोतवाली के गांव खलवाड़ा निवासी परमजीत उर्फ गुड्डू पत्नी आसाराम उर्फ पप्पू ने बुधवार को थाने में तहरीर दी कि 20 मार्च की रात्रि को परिवार के ही पांच लोगों ने घर में घुसकर पुराने विवाद को लेकर पीड़िता के पति आसाराम उर्फ पप्पू (42) व उसकी सास राजबीरी के साथ लाठी-डडों से हमला कर दिया था। हमले में पीड़िता का पति व सास दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 22 मार्च को आसाराम उर्फ पप्पू की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी परमजीत उर्फ गुड्डी ने हमलावर सतेंद्र, जितेंद्र, मिथिलेश, ज्योति, बिमला के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शकील अहमद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed